पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा प्रणय प्रसुन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

अनपरा पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील एवं लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दौरान अनपरा मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस से संबंधित चोरी करने वाले दो बाल अपचारी ग्राम लोझरा चढ़ाई के आगे पानी की टंकी के पास चोरी के सामान के साथ उसे बेचने की फिराक में मौजूद हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दोनों बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने दिनांक 14.07.2026 को W.I.E. कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही एवं तलाशी के दौरान चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए। मौके पर पहुंचे वादी मुकदमा द्वारा बरामद आभूषणों की पहचान अपने घर से चोरी हुए सामान के रूप में की गई।

इस संबंध में पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संरक्षण में लिए गए बाल अपचारी
1. एक बाल अपचारी, उम्र लगभग 13 वर्ष, निवासी भगत सिंह नगर, डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. एक बाल अपचारी, उम्र लगभग 13 वर्ष, निवासी भगत सिंह नगर, डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

बरामदगी
* 01 अदद पीली धातु (सोना) की चेन
* 02 अदद सफेद धातु (चांदी) की चेन
* 02 अदद पीली धातु (सोना) की अंगूठी
* 03 जोड़ी सफेद धातु (चांदी/गिलट) की पायल
* 03 जोड़ी पीली धातु (सोना) के टॉप्स
* 02 अदद छोटे पर्स

पुलिस द्वारा गिरफ्तारी, बरामदगी एवं अन्य समस्त कार्यवाही माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न की गई तथा ई-साक्ष्य एप के माध्यम से आवश्यक वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *