वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन, नई दिल्ली के बिहार प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग के लिए चयन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी नई दिल्ली-राष्ट्रीय महामंत्री विजय कुमार गुप्ता ने धर्मशीला गुप्ता, संसद सदस्य, राज्य सभा (निर्वाचन क्षेत्र बिहार, राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी) सह बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग के रूप में चयनित किया है। इस नियुक्ति से संगठन को महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में महिला विंग बिहार में महिलाओं के अधिकारों और उत्थान के लिए काम करेगी, साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन करेगी। वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन की ओर से धर्मशीला गुप्ता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला विंग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

उप राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *