बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में फिर एक बाघिन की मौत से हड़कंप मचा

 मोहन सिंह. मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बेतिया-बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में फिर एक बाघिन की मौत से हड़कंप मचा गया है। इस बार वीटीआर में बाघिन की मौत किसी अन्य करणो से नहीं बल्कि दो बाघों के बीच हुईं भिड़ंत में जान गईं है । मृत बाघिन करीब चार साल की बताई गईं हैं।

आशंका जताई जा रही है कि दो बाघों के बीच टेरिटोरी बनाने के दौरान बाघ और बाघिन आपस में भीड़ गए होंगे, जिसमें इस बाघिन की मौत हो गईं। ।घटना 21 मई, 2025 दिन बुधवार की बताई जाती है।. जिसको लेकर खुद सीएफ (CF) डॉ. नेशामणी के विभागीय कार्रवाई में जुट गये हैं। बताया जाता है कि बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरनाटांड रेंज अंतर्गत कक्ष संख्या 3 एन गर्दी दोन इलाके की यह घटना है। जहां दो बाघों में संघर्ष के बाद बाघिन ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर पहुंचे वीटीआर के सीएफ के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत बाघिन के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार करवाया। इसके बाद सीएफ ने वन विभाग को इसकी रिपोर्ट भी भेज दिया। खुद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के CF डॉ. नेशामणी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है। बात चाहे जो भी हो बाघिन की मौत ने बाघों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पिछले 1 वर्ष में तीन बाघों एवं एक तेंदुआ की मौत हो चुकी है।

हर घर तिरंगा रैली: देशभक्ति और एकता का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *