पीएम के प्रयासों से मानव एकता का प्रतीक पर्व बना योग दिवस* : विजय कुमार सिन्हा

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का भाव सिखाता है योग

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी पटना 21 जून बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में योग प्रकृति और प्रगति दोनों से जुड़ने का माध्यम बन गया है । हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से बीते 11 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समूची मानवता की एकता का प्रतीक पर्व बन गया है । इस अवसर ने ‘मैं’ को ‘हम’ में सूत्रबद्ध करने वाली भारत की सनातन परम्परा से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को जोड़ा है ।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ की थीम को लेकर मनाया जा रहा है । यह आज के दौर बेहद प्रासंगिक प्रयास है । जलवायु परिवर्तन से लेकर सामाजिक-सांस्कृतिक अस्मिता को लेकर संघर्षरत मानवता के लिए आज एक होकर सोचने की जरूरत है । यह थीम वसुधैव कुटुम्बकम की हमारी प्राचीन धारणा के भी अनुरूप है । जिसे आज पूरी दुनिया खुले दिल से सराहती भी है और स्वीकार भी कर रही है ।

श्री सिन्हा ने कहा कि आज दुनिया भर के लोग ‘हील इन इंडिया’ के भाव से प्रेरित हो रहे हैं । हमारा देश मेडिकल पर्यटन का उभरता हुआ गंतव्य बन रहा है । जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा जैसे ‘आयुष’ की भारतीय आरोग्य ज्ञान परंपरा की अहम भूमिका हो चली है । इससे निश्चित रूप से दुनियाभर में भारत की छवि वैश्विक उम्मीदों के केंद्र के रूप में बन रही है ।

आम आदमी का कनेक्‍शन काटने वाला बिजली विभाग सरकारी बकायेेदारों से करोड़ों के बिल जमा करवाने में असमर्थ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *