विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का करौदिया एवं नौडिहा गांव में हुआ आयोजन

Media House सोनभद्र-’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करौदिया प्राथमिक विद्यालय नौडिहा गांव में किया गया, ग्राम पंचायत करौदिया के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकाी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी, जिसको भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने देखा और सराहना की।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर,2023 को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया है, बिरसा मुण्डा आजादी के नायक थे, देश के आजादी में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जनजनताति गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुण्डा की स्वाधीनता को स्मरण कर आजादी के आन्दोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया गया है, विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, कहानी उनके जुबानी से ही सुना जाये,

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह संकल्प लिया है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाये, भारत को विकासशील नहीं बल्कि भारत को विकसित देश बनाकर एक विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान दिलायी जाये। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि सबको विकास के पथ पर अग्रसर किया जाये, इसके लिए केन्द्र सरकार ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने हेतु यह योजना बनायी है, इस ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को क्या लाभ हुआ, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार, प्रशासन और जनता जनार्दन के संयुक्त प्रयास से ही 2047 में विकसित राष्ट्र बन सकेगा। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया गया और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी द्वारा उपस्थित जन समूहों को विकासित राष्ट्र की शपथ दिलायी गयी।

मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं हेतु मैनपावर एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार लगातार जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसमें अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को साईकिल व स्कूल ड्रेस की सुविधा, अनुसूचित जनजाति बन्धन योजना समूहों के गठन का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति व अन्य परम्परागत वन निवासियों को वनाधिकार का मान्यता देने का कार्य भी जनपद सोनभद्र में किया गया है। इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चैबे ने भारत विकसित संकल्प यात्रा के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही सांसद पकौड़ी लाल कोल, मा0 विधायक सदर भूपेश चैबे, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, जगदीश पटेल को-आपरेटिव बैंक अध्यक्ष, सत्य नारायण पटेल जिला अध्यक्ष अपना दल (एस0) सौरभ गंगवार मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न योजनाआंें के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, जिसमें-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, टेरा फिल्टर, आयुष्मान कार्ड, एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन,निःशुल्क खाद्य सामग्री, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एन0आर0एल0एम0 समुह की महिलाओं चेक, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण व समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना के तहत साईकिल व वृद्धापेंशन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।

इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान  केन्द्रीय मंत्री द्वारा अन्नप्रासन एवं गोद भराई की रश्म अदायगी भी निभाई गयी। आयोजित कार्यक्रम के मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, उप जिलाधिकारी सदर निखिल कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, उप निदेशक कृषि जय प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी एच0आर0 मिश्रा, डी0सी0 एन0आर0एम0 ए0के0 जौहरी, पूर्ति कार्यालय के ए0आर0ओ0  रिपूसूदन आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक खण्ड विकास अधिकारी अजय सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *