बैरगनिया अख्ता में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी सुप्पी (सीतामढ़ी)। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक अख्ता गाँव मे मिथलेश बाजपेई की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे प्रखंड के बी. ही. प एवं बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। बैठक मे संघठन विस्तार, आगामी कार्यकर्मो की रुपरेखा, हिन्दू समाज मे एकता, युवा की भागीदारी और सेवा कार्यों की दिशा मे संघठन की भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई। जिसमे विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संतोष कुमार देशमुख एवं जिला धर्मजागरण प्रमुख राजीव झा की उपस्थिति मे अख्ता पंचायत मे संघठन का विस्तार सर्वसमिति से किया गया, जिसमे विश्व हिन्दू परिषद का अध्यक्ष सुनील बाजपेई, उपाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय, नरेश साह, रुपेश साह मंत्री मिथलेश बाजपेई सह मंत्री अशोक बाजपेई, भूनटुन बैठा, जयमंगल प्रसाद इंद्रजीत झा, गौ रक्षा प्रमुख चन्दन कुमार उपाध्याय को दायित्व दिया गया। साथ ही बजरंग दल का संयोजक आदर्श कुमार सह संयोजक ऋषव कुमार पाण्डे, कमलेश झा संतोष यादव नितीश मिश्रा, मंत्री बलराम साह, सह मंत्री अमित साह प्रशांत बाजपेई, गौतम कुमार, श्रवण मंडल, मनोज दास,धर्मजागरण प्रमुख उमेश कुमार मिश्रा को दिया गया। बैठक को सबोधित करते हुए बी. ही. प. जिला मंत्री संतोष कुमार देशमुख ने कहा की बी. ही. प आने वाले समय मे गाँव-गाँव तक संघठन को सशक्त बनाएगा और सामाजिक समरसता व राष्ट्रहित मे कार्य करता रहेगा। जिला धर्मजागरण प्रमुख राजीव झा ने संघठन की भूमिका को रेखाकित करते हुए कहा की बी. ही. प हर परिस्थिति मे हिन्दू समाज के साथ खड़ा है और हर चुनौती का सामना करने मे सक्षम है। बैठक मे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामचंद्र सिंह , बब्लू झा,रुद्रा , राजकुमार के साथ अन्य लोग उपस्थित थे









