अपना दल एस के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत

Media House सोनभद्र-अपना दल एस के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत हुआ। नवनियुक्त अध्यक्षों को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिनेश बियार, युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सोनभद्र में पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से आनन्द सिंह पटेल, घोरावल विधानसभा से राम सूरत पटेल, ओबरा विधानसभा से विकास गौड़ और दुध्दी विधानसभा से जयचन्द्र को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। इस सम्मान समारोह में श्याम सुंदर पटेल, महताब आलम, नागेश्वर गौड़, श्याम कन्हैया, रविंद्र यादव , शिबू शेख, सुरजीत पटेल, संतोष कन्नौजिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

खनन न्यूज-अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भण्डारण के खिलाफ की जाये प्रभावी कार्यवाही-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *