क्यों नहीं की जा रही भाजपा विधायक पर कानूनी कार्रवाई, रोहिणी आचार्या

पटना मीडिया हाऊस 6ता.संवाददाता।* बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट करते हुऐ भाजपा सीतामढ़ी विधायक पर आरोप लगाते हुए कही 9 इंच से ऊपर ( ज्यादा लम्बाई का ) का कोई भी धारदार हथियार रखना और उसका प्रदर्शन करना आर्म्स एक्ट के तहत वर्जित और गैरकानूनी है .. ऐसे में सार्वजनिक तौर पर तलवार ले कर चल रहे , बाँट रहे सीतामढ़ी के बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को मुक़दमा दर्ज करना चाहिए और कानूनी धाराओं के तहत उनकी तत्काल गिरफ़्तारी होनी चाहिए ..मुख्यमंत्री बिहार में अपराध से जीरो कॉम्प्रोमाईज की बातें करते हुए कानून का राज होने का झूठा ढोल तो खूब पीटा करते हैं , मगर कुर्सी मोह में अपने सत्ताधारी गठबंधन के साथियों व् अपने दल के लोगों की गैरकानूनी हरकतों से मुँह फेर कर मौन साध लेते हैं …

पिजुआ पोखरा का 1.87 करोड़ व घरदान पोखरा का 72.15 लाख से सौंदर्यीकरण: गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *