बेतिया जिले में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।09 जनवरी 25को शनिचरी थाना अंतर्गत ग्राम गोरा बेलवा में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना समय 2 बजे शनिचरी थानाध्यक्ष को मिला। उक्त जानकारी देते हुए सीडीपीओ-2 ने बताया कि
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
सूचना के तत्काल बाद शनिचरी थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पहुंच कर पेड़ से लटके हुए शव को नीचे उतार गया तथा पोस्टमार्टम हेतु GMCH बेतिया भेजा गया। घटनास्थल का निरीक्षण एफ0एस0एल0 की टीम द्वारा भी किया गया।
इस मामले में शनिचरी थाना द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कारवाई की जा रही है।
*बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है*








