कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर पर डीएम और एसपी का औचक निरीक्षण, अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती के निर्देश

मुकेश गुरुदेव,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी महोबा – जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रभाष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खनिज परिवहन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बैरियर पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध प्रपत्रों के खनिज ले जाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए और राजस्व की हानि रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी रखें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *