प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी नेमरा, रामगढ़-प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़ जिले स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी के स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व० रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस शोक की घड़ी में स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनकी संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

रात्रि गश्ती का औचक निरीक्षण को निकले बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *