राबर्टृसगंज से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार रुबी प्रसाद व नगर पंचायत चुर्क से मीरा यादव ने किया नामांकन।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 24ता.सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के एक मात्र नगर पालिका परिषद राबर्टृसगंज से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार रुबी प्रसाद व नगर पंचायत चुर्क से मीरा यादव ने नामांकन किया।
राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रुबी प्रसाद व चुर्क नगर पंचायत से मीरा यादव ने तहसील मुख्यालय राबर्ट्सगंज पहुंचकर अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल के पूर्व भारी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर पहुंचे और प्रत्याशी के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचकर नामांकन दाखिल कराया साथ में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह जी काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी सोनभद्र अशोक चौरसिया भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, घोरावल विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक तिरथराज जी, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ई. रमेश पटेल, अशोक मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, रविन्द्र केशरी, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मिडियाप्रभारी अनूप तिवारी सहित नगर के संभा्रंत व्यवसायी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।वही नवसृजित नगर पंचायत डाला से भाजपा प्रत्याशी चंद्रावती देवी, चोपन नगर पंचायत से निषाद पार्टी, बीजेपी और अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली, अनपरा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी के सी जैन, नगर पंचायत ओबरा से भाजपा प्रत्याशी प्रानमती देवी ने नामांकन किया।

सोनभद्र-सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *