गोठानी बाबा सोमनाथ मंदिर प्रबंधन समिति की एक आवश्यक बैठक

कृपा शंकर पांडेय,मीडिया हाउस चोपन/सोनभद्र – गोठानी बाबा सोमनाथ मंदिर प्रबंधन समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष श्री राम पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई । 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी मेला को भव्यता प्रदान करने हेतु व्यवस्था की दृष्टि से अंतिम रुप देकर पूर्ण करने हेतु सभी सदस्यों एवं क्षेत्र के गण मान्य लोगों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया।
मातृशक्ति एवं पुरुष श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से वॉलिंटियर नियुक्त करने पर विचार विमर्श किया गया परिसर की साफ सफाई के लिए शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने की योजना बनाई गई श्रद्धालुओं के पेयजल की व्यवस्था के लिए आवश्यक वस्तुओं के एकत्र करने का निर्णय लिया गया रात्रि में आयोजित होने वाले बसंत उत्सव संगीत संध्या के कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक प्रकाश की व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर समिति के मंत्री सुरेश राम पांडे विद्या शंकर पाण्डेय जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद पूर्व ग्राम प्रधान रामनारायण पांडेय राम जानकी पांडेय प्रेम शंकर पांडेय सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुख धर्म प्रसार नरसिंह त्रिपाठी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन बैसवार राजू तिवारी गणेश तिवारी संदीप जयसवाल मंदिर पुजारी प्रहलाद गिरी सुभाष गिरी देवी दयालगिरी उदय गिरि राम बच्चन गिरी दीनदयाल गिरी ऋषि गिरी एवं सूरज पांडेय श्रवण कुमार सोनी मुकेश कुमार पाठक रवि कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।










