जिला अस्पताल लोढ़ी में बम रखे जाने की भ्रामक सूचना देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-दिनांक 04.08.2025 को कालर द्वारा डायल 112 पर जिला अस्पताल लोढ़ी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम रखे जाने की सूचना दी गई। इस संवेदनशील सूचना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता से संज्ञान लिया गया। सूचना प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज, चौकी प्रभारी लोढ़ी, फील्ड यूनिट, फायर सर्विस टीम सहित अन्य पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल परिसर में मौजूद सभी वार्डों, परिसर एवं संवेदनशील स्थानों की गहनता से चेकिंग की गई। तलाशी अभियान के दौरान परिसर में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु अथवा बम जैसी कोई सामग्री प्राप्त नहीं हुई। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 05.08.2025 को सर्विलांस के माध्यम से थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल लोढ़ी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम रखे जाने की भ्रामक सूचना देने वाले व्यक्ति फैज पुत्र सफीक उम्र 19 वर्ष निवासी मधुपुर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

दुष्कर्म एवं आपराधिक षड्यंत्र के प्रकरण में 2 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *