पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में निर्माणाधीन दुर्गा पंडालों में अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया निरीक्षण अभियान

मीडिया हाउस सोनभद्र – दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अग्निसुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कस्बा रॉबर्ट्सगंज में प्रभारी अग्निशमन द्वारा निर्माणाधीन अस्थायी दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंडालों में अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

अभियान के दौरान आयोजकों को अग्निसुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर आग से बचाव के उपायों, संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पंडालों में अग्निसुरक्षा के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।

सोनभद्र पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं आगामी त्योहारों को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैशलेस इलाज और यूनिफॉर्म-ग्लव्स के लिए भी मिलेगी सहायता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *