विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम गंभीर, ईवीएम एवं वीवीपैट एफएलसी हॉल का किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के लिए निर्धारित हॉल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होनी है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी हॉल में साफ-सफाई, कमरे की रंगाई-पोताई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि एफएलसी की प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एफएलसी हॉल में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित वातावरण के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।

DMF धन का बंदरबाट, बंधी पुनस्थापना मे 36.15 लाख रुपया ख़र्च दिखा कर हुवा भ्रष्टाचार-सावित्री देवी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *