सोनभद्र में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या- 3034/एसएलएसए-168/2025 (मेगा शिविर) दिनांकित 31.08.2026 के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार जनपद सोनभद्र में दिनांक 01.11.2026 को वृह्द विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, कलेक्ट्रेट सोनभद्र में किया जायेगा।

उक्त के संबंध में तथा 11 अक्टूबर को मनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर, सोनभद्र में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन श्री राहुल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एल0ए0डी0सी0 द्वारा किया गया। शिविर में उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुमन जायसवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 दिप्ती सिंह, सुरश्री द्विवेदी आकाशवाणी रेडियो स्टेशन ओबरा, मनोज पाल को-आर्डिनेटर, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान वाराणसी, श्री ओमप्रकाश उपप्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, श्री दीपन कुमार पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र एवं अन्य शिक्षकगण तथा लगभग 150 बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं/बालकों को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 (International Day of the Girl Child) की थीम “बाल विवाह समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें” है। इस वर्ष का अभियान बाल विवाह की प्रथा को रोकने, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके भविष्य से जुड़े निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने पर केंद्रित है। बालिका दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य लड़कियों को नुकसानदेह प्रथाओं से बचाना और उनके अधिकारों तथा नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।

विधायक सदर ने विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत चकरिया में जन चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्याएं

इसके साथ ही सचिव महोदय द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, महिलाओं/बालिकाओं के समग्र विकास हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, कलेक्ट्रेट सोनभद्र में दिनांक 01.11.2026 को आयोजित किये जाने वाले वृह्द विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। इसके अलावा उपमुख्यचिकित्साधिकारी डॉ0 सुमन जायसवाल एवं डॉ0 दिप्ती सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर में उपस्थित बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। तथा उससे बचाव व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी गयी। यह जानकारी राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *