मारकुंडी-पैसा मांगने पर हुआ विवाद, जानलेवा हमला, पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-चोपन थाना के अंतर्गत मारकुंडी में बकाया पैसा मांगने को लेकर हुई विवाद में 9 लोगों पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, 191(2), 115(2), 109(1), 352, 351(3) मुकदमा दर्ज की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश कुमार गुप्ता पुत्र स्व० सुभाष चन्द्र गुप्ता उम्र करीब 31 वर्ष निवासी ग्राम मारकुन्डी के अनुसार दिनांक 16.09.26 को भाई गोपाल गुप्ता गुरमा मोड़ पर कुछ समान लेने गया था तभी वहां पर प्रदीप यादव आया तो भाई ने उससे दुकान का बकाया पैसा मांगा तो प्रदीप यादव व उसका साथी सदीप यादव गाली गुप्ता देते हुऐ मारने पिटने लगे और मौके से फरार हो गये।
रात्रि में लगभग 8 बजे संदीप यादव के घर जा कर पुछने लगा कि क्यो मेरे भाई को मारे पिटे हो इतने में संदीप यादव व उसका भाई सचिन यादव, शीतल यादव, शिव कुमार यादव, चन्द्र प्रकाश यादव आदि लोगों ने जान मारने की नीयत से लाठी डण्डा व लोहे के राड से मारने पीटने लगे बीच बचाव करने आये मेरे भाई राहुल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, चाचा के लड़के अतुल गुप्ता को भी बुरी तरह से मारपीट कर लहुलुहान कर दिऐ। भाई राहुल गुप्ता व अतुल गुप्ता मौके पर विहोश हो गये। जिनका ईलाज जिला हास्पिटल लोढ़ी में चल रहा है।
लोगों ने जाते समय गाली देते हुऐ जान से मारने की धमकी देते हुऐ चले गये। यह घटना कमलेश यादव उर्फ नेता यादव के सह पर हुई है.?










