यू.पी. टेक्स-2026 के प्रथम दिन के प्रथम सत्र में पीएम मित्र एवं संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की संभावनाओं पर हुआ मंथन

मीडिया हाउस लखनऊ  – योगी सरकार उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख वस्त्र एवं परिधान विनिर्माण केंद्र के साथ ही वैश्विक निवेश के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में यू.पी. टेक्स-2026 के प्रथम दिन के प्रथम सत्र में “पीएम मित्र एवं संत कबीर टेक्सटाइल पार्क: उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र विनिर्माण एवं निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना” विषय पर विस्तृत पैनल चर्चा आयोजित की गई।

सत्र में उत्तर प्रदेश को फाइबर से फैशन और तकनीकी वस्त्रों तक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को समाहित करने वाले विश्वस्तरीय वस्त्र विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में निवेश आकर्षण, एंकर निवेशकों की भागीदारी, रेडी-टू-यूज औद्योगिक अवसंरचना, भूमि एवं लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता, केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं के समन्वय तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में उत्तर प्रदेश की भागीदारी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। सत्र की अध्यक्षता वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने की। संचालन नेक्स्टजेन टेक्सटाइल पार्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आलोक भटनागर ने किया।

पैनल में खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान, प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्र, उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार सागर, टेक्सप्रोसिल के वाइस चेयरमैन एवं अद्वैत टेक्सटाइल्स के सीएमडी रवि सैम, पॉलिएस्टर टेक्सटाइल अपरैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. विज, वर्धमान समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक एवं विधिक) राजेश चोपड़ा, कॉनकॉर्ड एनवायरो सर्विसेज के प्रेक गोयल, डेकाथलॉन इंडिया के प्रोडक्शन कम्युनिटी डायरेक्टर (टेक्सटाइल) वत्स वर्धन तथा थ्रेड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय लोहिया ने सहभागिता की।

‘ओ‘ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत समय-सारिणी जारी

चर्चा में रोजगार सृजन, एमएसएमई एकीकरण, कौशल विकास और निर्यात संवर्धन को टेक्सटाइल पार्क विकास के प्रमुख स्तंभ बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि मजबूत औद्योगिक अवसंरचना और निवेश-अनुकूल वातावरण के साथ उत्तर प्रदेश वैश्विक वस्त्र आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *