रुद्राभिषेक-रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार पांचवें दिन रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। सावन माह के पांचवें दिन मंगलवार को डॉक्टर विंध्यवासिनी मिश्र, गीता मिश्रा, नैना मिश्रा, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, डॉक्टर विजय,उर्मिला देवी,भईया लाल, करुणा सिंह, प्रियंका गुप्ता, गोविंद गुप्ता, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमंण्ड मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, मनोज केसरी, सविता मिश्रा,लकी केसरी, ऋषिता केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया, भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती, पूजन में प्रमुख रूप से साध्वी कृष्णावती, कालो देवी, हीरा, विमला देवी, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

शिकायतकर्ताओं समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता के साथ किया जाये सुनिश्चित-मण्डालायुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *