सुलह समझौता केन्द्र में मध्यस्था से पति एवं पत्नी एक दूजे के साथ प्रेमवत रहने को हुए राजी.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 15ता.सोनभद्र- सुलह समझौता केन्द्र में मध्यस्था से पति एवं पत्नी एक दूजे के साथ प्रेमवत रहने को हुए राजी और अपने-अपने मुकदमें न्यायालय से वापस लेने की हुई संधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्यजीत पाठक (पूर्णकालिक) ने जानकारी दी है कि आज कुटम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश द्वारा अपने न्यायालय में लम्बित प्रकरण को सुलह समझौता केन्द्र संदर्भित किया गया, सुलह समझौता केन्द्र संदर्भित में विद्वान मध्यस्थ राधेश्याम पाण्डेय के विद्वत हस्तक्षेप एंव कुशल नेतृत्व में पक्षकारों (पति राकेश एंव पत्नी कुमारी देवी) के मध्यस्थ सुलहवार्ता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई दोनो पक्ष सर्वसम्मति से एक दूसरे के साथ प्रेमवत रहने के साथ अपने-अपने मुकदमे न्यायालय से वापस लेने के आधार पर संधि किया गया। सफलतापूर्वक इस कार्य को निष्पादित करने के लिए अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र अशोक कुमार यादव प्रथम द्वारा दोनों पक्ष एंव मध्यस्थ राधेश्याम पाण्डेय को शुभकामनायें दी।

शान से लहराएं तिरंगा-धरोहर के रूप में तिरंगे को फोल्ड कर रखें सुरक्षित-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *