पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के क्रम में 1 वारण्टी गिरफ्तार

कृपा शंकर पांडेय मीडिया हाउस ओबरा/ सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व फरार चल रहे वांछित /वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट व कुर्की के आदेश के क्रम में 01 नफर वारण्टी अभियुक्त 1. रामआसरे पुत्र राम प्रसाद निवासी फफराकुण्ड थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष, को आज दिनाँक 29.06.2025 को समय करीब 08.00 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया ।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










