बीएनएस से सम्बन्धित 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

मीडिया हाउस सोनभद्र- दिनांक 31.01.2025 को वादी संगम सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी गौरी निस्फ थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 30.01.2025 को समय लगभग 19.00 बजे उसके लड़के अमित सिंह उर्फ राजा उम्र करीब 25 वर्ष को उनके घर के बगल के ही राहुल, बंटी पुत्रगण नन्दलाल व पुत्री नन्दलाल द्वारा रात मे उठाकर ले जाकर मारपीट कर गोविन्द सिंह के बावली मे हत्या करके डाल दिया गया वादी द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-102/2025 धारा 103(1), 238, 351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्ग दर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु निर्देश के अनुपालन में स्वाट टीम व सर्विलांस टीम के सहयोग से घटना के अनावरण के सम्बन्ध मे साक्ष्य एकत्रित किया गया विवेचना के दौरान यह पाया गया कि मृतक अमित सिंह उर्फ राजा का करीब एक वर्ष से अभियुक्तगण राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी की बहन से संबंध था उससे मोबाईल फोन से बाते करता था उसकी दुकान पर अक्सर देर रात तक गुटखा सिगरेट के बहाने बैठा रहता था दिनांक 30.01.2025 की रात में अमित सिंह अभियुक्तो की बहन से मिलने की जिद करने लगा बार बार उसके घर मे जाकर दरवाजा खटखटाने लगा अभियुक्तगण राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी द्वारा नशे में धुत अमित सिंह को काफी समझाया गया परन्तु नही माना। दोनो अभियुक्तो द्वारा अपनी पारिवारिक बेइज्जती के भय से अमित सिंह को रात मे ले जाकर गांव के पास महेन्द्र सिंह के खेत मे मारा पीटा गया फिर नशे में लड़खड़ा रहे अमित सिंह उर्फ राजा को घसीट कर लेजाकर पास के ही लल्लन उर्फ गोविन्द सिंह के बाउली में जिसमें पानी भरा था, धक्का दे दिया। अमित सिंह के गिरने पर दोनो भाई मिलकर उसे पानी मे दबा दिये जिससे मौके पर ही अमित सिंह उर्फ राजा की मृत्यु हो गयी। घटना कारित करने के बाद अभियुक्तगण चुपचाप शव को मौके पर छोड़ कर अपने घर चले गये। पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.02.2025 को समय लगभग 04.15 बजे घटना का सफलता पूर्वक अनावरण करके दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र के कर कमलों द्वारा स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *