अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धी” अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.09.2026 को विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन जाने वाले मोड़ के पास से बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर बोरी में भरकर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना विण्ढ़मगंज पर मु0अ0सं0-121/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

🟠 बरामदगी का विवरण-
▪️ 48 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब – 180 एमएल
▪️ 24 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब – 375 एमएल
▪️ 48 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 अंग्रेजी शराब – 180 एमएल
▪️ कुल 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब
▪️ 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. मुरारी राम पुत्र लगन राम, निवासी ग्राम संध्या, थाना विशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखण्ड, उम्र लगभग 41 वर्ष।
2. सुरेन्द्र राम पुत्र ललन राम, निवासी वार्ड नं0 14, ग्राम संध्या, थाना विशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखण्ड उम्र लगभग 19 वर्ष।

उप निबन्धक राबर्ट्सगंज का अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण रहे अनुपस्थित,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *