24 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालयी वारंटों के प्रभावी निस्तारण में बड़ी सफलता

मीडिया हाउस सोनभद्र – जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में दिनांक 12.07.2026 से 13.07.2026 तक “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट, स्थायी वारंटों एवं न्यायालय से निर्गत अन्य वारंटों के प्रभावी निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष गिरफ्तारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना पुलिस टीमों द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंटों का प्रभावी तामील कराते हुए तथा विभिन्न अभियोगों में वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 24 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, वन अधिनियम, आर्म्स एक्ट, बीएनएस, एनआई एक्ट तथा अन्य गंभीर आपराधिक प्रकरणों में वारंटी अभियुक्त शामिल हैं।

अभियान के दौरान थाना रॉबर्ट्सगंज से 04, करमा से 01, घोरावल से 02, शाहगंज से 03, पन्नूगंज से 01, ओबरा से 01, कोन से 04, दुद्धी से 03, बभनी से 01, पिपरी से 01 तथा अनपरा से 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार वारंटी/वांछित अभियुक्तों का थानावार विवरण

▶️ थाना रॉबर्ट्सगंज (04 अभियुक्त)
1. शहनवाज खां उर्फ भोदू खां पुत्र मसूर खां, निवासी उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज।
2. सुनील दास पुत्र स्व. देवरंजन दास, निवासी मिल्लत नगर ओबरा, वर्तमान पता- छपका पावर हाउस के पीछे, थाना रॉबर्ट्सगंज।
3. रानू बेगम पत्नी राजू, निवासी पूरब मोहाल हंस नगर वार्ड नं.-18, रॉबर्ट्सगंज वर्तमान पता- 5/57 कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज।
4. शिव कुमार गौड़ पुत्र स्व. विश्वनाथ, निवासी बहुआर चरघसा टोला, थाना रॉबर्ट्सगंज।

डॉ बृजेश महादेव की काव्य कृति “प्रणय पुंजिका” विश्व पुस्तक मेले में शामिल

▶️ थाना करमा (01 अभियुक्त)
1. कमलेश कोल पुत्र स्व. छग्गन, निवासी चिलौली, थाना करमा।

▶️ थाना घोरावल (02 अभियुक्त)
1. देव कुमार पुत्र इन्द्रमणि, निवासी बैद्यनाथ, थाना घोरावल।
2. तौलन पुत्र रामकरन, निवासी गुठेर, थाना घोरावल।

▶️ थाना शाहगंज (03 अभियुक्त)
1. जनार्दन पुत्र रामप्यारे, निवासी मोराही, थाना शाहगंज।
2. बबलू पुत्र भुवर, निवासी शिल्पी, थाना शाहगंज।
3. बबुन्दर पुत्र सुन्दर राम, निवासी शिल्पी, थाना शाहगंज।

▶️ थाना पन्नूगंज (01 अभियुक्त)
1. (बाल अपचारी, उम्र 16 वर्ष)

▶️ थाना ओबरा (01 अभियुक्त)
1. राहुल दुबे पुत्र देवेन्द्र नाथ दुबे, निवासी दुर्गा मंदिर, थाना ओबरा।

▶️ थाना कोन (04 अभियुक्त)
1. शिवनाथ पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी वागेसोती थाना कोन।
2. रामलखन पुत्र हलकन राम, निवासी वागेसोती थाना कोन।
3. बुधई राम पुत्र महंगू राम, निवासी वागेसोती थाना कोन।
4. कैलाश राम पुत्र मंगरू राम, निवासी वागेसोती थाना कोन।

▶️ थाना दुद्धी (03 अभियुक्त)
1. शिवप्रसाद पुत्र स्व. विंदेश्वरी, निवासी गुलालझरिया।
2. उमेश पुत्र रामप्रसाद, निवासी गुलालझरिया।
3. सुनील पुत्र रामप्रसाद, निवासी गुलालझरिया।

▶️ थाना बभनी (01 अभियुक्त)
1. बृज किशोर उर्फ फणेन्द्र ओझा पुत्र विषेश्वर ओझा, निवासी सागोबांध।

▶️ थाना पिपरी (01 अभियुक्त)
1. पिंटू उर्फ संजय पुत्र मुनदेव उर्फ जमुना, निवासी मकरा टोला बिजली झरिया।

▶️ थाना अनपरा (03 अभियुक्त)
1. आनन्द कुमार पुत्र राम लल्लू पनिका, निवासी कुड़िया मोहल्ला, औड़ी।
2. सुनील कुमार गुर्जर पुत्र स्व. अच्छेलाल गुर्जर, निवासी रणहोर।
3. राजभोग पुत्र चन्द्रमा, निवासी औड़ी।

सोनभद्र पुलिस अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करती रहेगी। जनपद में अपराध नियंत्रण, न्यायालयों से निर्गत वारंटों के समयबद्ध निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *