ड्यूटी के दौरान मौत पर मिलेंगे अब 25 लाख

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 25ता.पटना(बिहार)। अब ड्यूटी के दौरान मौत पर पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों के आश्रितों को एक मुफ्त 25 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। सिपाही से डीजी रैंक तक के अफसरों को एक समान 25 लाख की राशि दी जाएगी। पहले महज 2 लाख की अनुदान राशि ही दी जाती थी। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) विशाल शर्मा ने बताया कि डीजीपी आरएस भट्टी की अध्यक्षता में हुई बिहार पुलिस की केंद्रीय प्रशासी समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया है। समस्तीपुर के बलिदानी थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव के आश्रितों को पहला अनुदान 25 लख रुपए दिए जाएंगे। वहीं आत्महत्या की स्थिति में अनुदान नहीं दिया जाएगा। 25 लाख के अनुदान के लिए सभी पुलिसकर्मियों व पदाधिकारी को वार्षिक अंशदान करना होगा। जिसमें सिपाही हवलदार एवं लिपिक को ₹400 प्रति वर्ष , वहीं सहायक अवर निरीक्षक, पुलपुलअवर निरीक्षक एवं इंस्पेक्टर व समकक्ष पुलिस पदाधिकारी को ₹1000 देने होंगे, तो डीएसपी समेत बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारी को ₹2000, जबकि सभी आईपीएस अधिकारियों को ₹3000 का वार्षिक अनुदान देना होगा। अगस्त माह 2023 के वेतन से कटौती शुरू हो जाएगी।

मधुबनी जिले मे 17सितम्बर से 2अक्टूबर तक स्वछता ही सेवा मनाया जा रहा, अभियान के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *