49.20 ग्राम अवैध हेरोइन एवं मोबाइल फोन बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो0 अफजाल को डाला चढ़ाई पर अल्ट्राटेक पार्किंग के पास से दिनांक 24.09.2026 को समय लगभग 05:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन एवं 01 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद किया गया।
दिनांक 24.09.2026 को थाना चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मु0अ0सं0 319/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)बी, 111(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अफजाल पुत्र मो0 इकबाल, निवासी टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी के हेरोइन लेकर ट्रेन के माध्यम से सोनभद्र आने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस करते हुए उसका पीछा किया गया। डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर झाड़ियों की ओर छिपने/भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मो0 अफजाल पुत्र मो0 इकबाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी बताया तथा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुआ। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 373/2026, धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।










