मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना अंतर्गत राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में 5 कार्य

मीडिया हाउस सोनभद्र –  माननीय राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे जी द्वारा डूडा विभाग की मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना अंतर्गत राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में 05 कार्य,चुर्क नगर पंचायत में 03 कार्य एवं डाला नगर पंचायत में 02 कार्य सहित कुल 10 कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी कुल धनराशि 02.93 करोड़ की है।उक्त कार्य में सी0सी0रोड/ईंटरलाकिंग एवं नाली कार्य शामिल हैं। उक्त कार्य से नगरीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन एवं ड्रेनेज कार्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उक्त अवसर पर माननीय विधायक भूपेश चौबे जी द्वारा यह कहा गया कि राबर्ट्सगंज के जनप्रतिनिधी के रुप में अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध रहा हूं और आगे भी रहूंगा। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन उतर प्रदेश उतम प्रदेश बन गया है।इसी प्रकार राबर्ट्सगंज भी नित प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है और आगे भी विकास की कड़ी आप सभी के आशिर्वाद से जारी रहेगा।
उक्त अवसर पर स्थानीय लोग,सभासद, पत्रकार बंधु तथा डूडा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। वार्ड नंबर 01 की महिलाओं और बच्चों ने विधायक जी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

खनन न्यूज-पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई.! पट्टा धारक नियमों का पालन करें-अपर जिला अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *