80 सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल किया गया बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग बालिका/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

दिनांक 07.02.2026 को लगभग 15 वर्ष की नाबालिग बालिका निवासिनी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। बालिका के परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पूरी रात लोढ़ी टोल प्लाजा से पंचमुखी मंदिर तक लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर पीड़िता की लोकेशन से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। पुलिस की सतर्कता एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका/पीड़िता को आज दिनांक 08.02.2026 को समय लगभग 12.00 बजे बढ़ौली चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत बालिका द्वारा बताया गया कि वह मार्ग भटक जाने के कारण पन्नूगंज की ओर चली गई थी। बालिका/पीड़िता को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया है।

नगर के काली मंदिर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का होगा भव्य आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *