दुद्धी विकास खण्ड में गांव-गांव एक पेड़ मां के नाम लगाए गए।

 Media House दुद्धी-एक पेड़ मां के नाम चेयरमैन दुद्धी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मंडल संयोजक व प्रधान संघ अध्यक्ष आदि ने गांव गांव पौधा रोपण किया , दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत व विकासखंड अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत शासन व भाजपा संगठन के निर्देश पर नगर पंचायत के ऐतिहासिक नंदन वन में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चाँद प्रकाश जैन नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन व एक पेड़ मां के नाम भाजपा मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, एस टी मोर्चा जिला मंत्री शम्भू खरवार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता आदि के कर कमलों द्वारा नारियल का पौधा व छायादार एवं फलदार पौधारोपण एक पेड़ मां के नाम स्मृति में लगाया गया।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने नंदन वन कों देख नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्य की मुक्ति कंठ से प्रशंसा करते हुए प्रतिक नगर पंचायत को इस प्रकार के सराहनी कार्य करने का सुझाव दिया। नगर पंचायत चेयरमैन दुद्धी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लगभग 2 से 3 हजार पौधे इस नंदन वन में रोपित किया गया हैं। समर्पण और अथक प्रयास से 80% पौधे सिंचाई व साफ सफाई के द्वारा सुरक्षित और समृद्ध हो गए हैं साथ में वार्ड सभासद प्रेम नारायण सिंह, धीरज कुमार जायसवाल, व नगर पंचायत कर्मी समीर कुमार अग्रहरी उमेश कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहें।तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण हेतू चलाए जा रहे महा अभियान एक पेड़ मां के नाम का करवा मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी संग ग्राम रजखड़ प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा, ए ई रामकिशन सारस्वत, एसडीओ प्रवीण त्यागी, सेवानिवृत डाककर्मी संग ग्राम रजखड़ में छायादार एवं फलदार पौधा रोपण किया गया। विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों मल्लदेवा प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल व ए डी ओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सदस्य प्रभाकर प्रजापति, अवधेश सिंह शिव शंकर प्रजापति मानसिक अग्रहरि शिव शंकर कुशवाहा ने पौधे रोप तो ग्राम अमवार में ईश्वर प्रसाद निराला आदि ग्राम दिघुल में प्रधान जगत नारायण आदि,जबकि घिवही, फूलवार,घिवही,गुलाल झरिया डुमरडीहा, धनौरा, बीडर आदि ग्राम प्रधानो ने दुद्धी विकास खण्ड में गांव – गांव एक पेड़ मां के नाम लगाए गए। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार गुरमा सोनभद्र का किया गया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *