दुद्धी पुलिस द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में 9 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

अभियान के क्रम में मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा कुल 09 नफर वारण्टी अभियुक्तों को दिनांक 22.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का विवरण—
1- अहमद खान पुत्र तौफिक निवासी वार्ड नं0-04 कस्बा दुद्धी थाना- दुद्धी जनपद सोनभद्र
2- टुइची उर्फ डेजी पुत्री तौफिक निवासी वार्ड नं0-04 कस्बा दुद्धी थाना- दुद्धी जनपद सोनभद्र
3- रामनन्दन पुत्र रामेश्वर निवासी रन्नु थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
4- श्यामलाल उर्फ गोलू पुत्र रामधीन निवासी रजखड़ थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
5- दिलीप शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा निवासी नं0-06 कस्बा दुद्धी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
6- संजय पुत्र रामदास निवासी रन्नु थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
7- मनोज पुत्र रामचरित्र निवासी रन्नु थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
8- नन्दु पुत्र राजाराम निवासी खजुरी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
9- सुरेश पुत्र मटुकधारी निवासी बीड़र थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र

नुक्कड़ नाटक टीम ग्राम पंचायत अपनी एक सरकार है के प्रति कर रही है जागरूक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *