अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन रैली को भाजपाई रवाना

Media House सोनभद्र- भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोनभद्र से भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता सोमवार की सुबह बढ़ौली चौक से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। बढ़ौली चौक पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनभद्र जिले से तमाम कार्यकर्त्ता व दलित साथी इस सम्मेलन का हिस्सा बनने जा रहे है तथा निश्चित ही 2024 में होने जा रहे लोक सभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ पहुंचेगा। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड ने कहा कि प्रयागराज में आज होने जा रहे सम्मेलन में काशी प्रान्त के 16 जिलों के अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्त्ता इसमें भाग लेंगे सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सम्मेलन को लेकर दलितों में यह उत्साह निश्चित ही लोक सभा चुनाव में भाजपा को विजय श्री दिलाएगा। इस मौके पर अशोक मौर्या मनोज सोनकर बलिराम सोनी राजबहादुर सिंह सभासद अनवर अली, शंभू नरायण सिंह, कमलेश चौबे, विनय श्रीवास्तव धर्मवीर त्यागी, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सिंदुरिया में रामलीला मंचन: विश्वामित्र ने राजा दशरथ से मांगे श्रीराम और लक्ष्मण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *