सिंदुरिया में रामलीला मंचन: विश्वामित्र ने राजा दशरथ से मांगे श्रीराम और लक्ष्मण

कृपा शंकर पांडेय, चोपन/सोनभद्र-ग्राम पंचायत सिंदुरिया में आयोजित पारंपरिक रामलीला के तीसरे दिन का मंचन उत्साह और श्रद्धा से भरपूर रहा। इस दौरान महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को ताड़का वध और यज्ञ की रक्षा के लिए मांगने का दृश्य मंचित किया गया।रामलीला के इस प्रसंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय और संवाद अदायगी से कथा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मंच पर राजा दशरथ की दुविधा और विश्वामित्र की प्रबल जिज्ञासा को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि रामलीला के माध्यम से समाज में नैतिकता और धर्म के महत्व को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। रामलीला का आयोजन प्रतिवर्ष ग्राम पंचायत सिंदुरिया में किया जाता है, और इस बार भी इसे देखने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

आगामी दिनों में रामलीला के अन्य प्रसंगों का मंचन किया जाएगा, जिसमें अहिल्या उद्धार और जनकपुर की कथा मुख्य आकर्षण होंगे मौके पर रामलीला समितीअध्यक्ष सुरेश पाण्डेय व्यास जी मुरली तिवारी रामगोपाल तिवारी विद्या शंकर पांडे राम पांडे रामजानकी पाण्डेय रामनारायण पाण्डेय अवधेश नारायण पाण्डेय दिनेश पाण्डेय प्रेमशंकर । पाण्डेय बिजयशंकर पाण्डेय हदय नारायण पाण्डेय अशोक पाण्डेय कामेश्वरी चौबे रामगोबिन्द चौबे समस्त पांडे परिवार मौजूद रहे।

राजनेता, शासन, प्रशासन और खनन माफियाओं की गठजोड़ से खेला जा रहा है खनन क्षेत्र में खूनी खेल-भाकपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *