बोकारो में फिर चली गोली खोखा लेकर पिडित ने थाना में कराया मामला दर्ज।

धमकाने को लेकर पिडित के घर के बाहर की गई हवाई फायरिंग, पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 03ता०बोकारो। कुर्मीडीह निवासी अमित कुमार गुप्ता ने अपने ऊपर अपराधियों द्वारा जान से मारने और हवाई फायरिंग कर धमकाने के संबंध में बालीडीह थाना में मामला दर्ज कराया है बता दे की लिखित आवेदन में अमित कुमार गुप्ता ने कहा है कि रितेश सिंह, पिता-नामालुम पता- बारीऑपरेटीव एल० एच० मोड का निवासी है दिनांक 02 नवंबर की रात्री करिबन 01:10 से 01:30 बजे वरूण वर्मा पिता नामालूम पता – केन्दुआ धनबाद का निवासी है। मिथलेश सिंह, पिता स्व० राजवल्लम सिंह, पता- कुर्मीडीह, रवि साव पिता- स्व: सौदागर साव पता- बारीऑपरेटिव एल० एच मोड़ एवं अन्य चार-पाँच अज्ञात व्यक्ति मेर पर पर आकर चिल्ला चिल्ला कर बोलने लगे अरे अमित तुम घर से निकलो आज तुमको जान से मार देंगे। मैं इतने लोगों को देख कर डर गया और बालीडीह थाना को कॉल किया रितेश सिंह अपने हथियार से हवाई फायर करते हुए बोला कि तुम बोकारो छोडकर भाग जाओ नहीं तो जान मार देंगे ये धमकी देकर वे लोग वहाँ से गाड़ी से भाग निकले। तब लगभग 02:00 बजे रात्री पी० सी० आर० गाडी मेरे घर पर आई और घटना कि जानकारी लेकर चली गई। दिनांक 03 नवंबर के सुबह जब मैं बाहर देखा कि एक गोली का खोखा घर के बाहर गिरा है जिसको लेकर में बालीडीह थाना आया और लिखित आवेदन देकर प्रशासन से कानूनी कारवाई करने की मांग की है।

सामान्य प्रेक्षक चंदनकियारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिया जरूरी दिशा - निर्देश

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *