मोतिहारी जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 7ता.अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी l सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पतालमें मौत हो गई । कैदी की मौत की जानकारी उसके परिजनों को लगते ही वे सदर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी है l घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के सगुनिया गांव के रहने वाले 30 वर्षीय बिल्टू साह को छतौनी पुलिस ने वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था, जिसके बाद से वह जेल में हीं था। सोमवार की रात अचानक बिल्टू साह की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बंदी के चाचा ने बताया कि तीन दिन पहले सब कुछ ठीक था। वो जेल में बिल्टू से मिल कर आए थे, उसकी तबीयत भी ठीक थी। अचानक सूचना मिली कि बिल्टू की मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां देखा कि उसके गले पर दाग का निशान है। बंदी के चाचा ने पुलिस प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बंदी का मेडिकल बोर्ड से वीडियो ग्राफी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन अगर आवेदन देते हैं तो उसी आधार पर मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच भी की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।

शिवहर की जनता अपराध मुक्त शिवहर चाहती है मेरी लड़ाई बंदूक बनाम कलम की है : रितु जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *