होली मिलन समारोह में जमकर थिरके जेएमएम जिलाध्यक्ष

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 05ता॰बोकारो। बोकारो जिले के सेक्टर वन जेएमएम के जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर जिला के कार्यकर्ता सहित गठबंधन सरकार के कांग्रेस राजद के जिला अध्यक्ष भी मौके पर उपस्थित थे एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते हुए लोग जमकर थिरके और जमकर पकौड़ा आदि का आनंद लिया। वही रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे के गानों में खूब ठुमका लगाया गया। जेएमएम के जिला अध्यक्ष ,राजद ,कांग्रेस भी आए इस गीत पर थिरकते नजर आए। बताते चलें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के तरफ से जिला कार्यालय में होली मिलन का आयोजन किया गया था जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सहित आरजेडी के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता भी वहां मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को रंग लगाया। रंग बरसे भीगे चुनरवाली के गानों पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के साथ जेएमएम जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी ने भी खूब ठुमका लगाया। साथ ही साथ कार्यकर्ता भी अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए और खूब नाचे और खाए पिए। वहीं जेएमएम के अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने बोकारो और झारखंड वासियों को होली मिलन का शुभकामना भी दिया।










