जिलाधिकारी ने पर्यटन कार्यालय एवं टूरिज्म फैसल्टी सेन्टर में होने वाले निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में ली जानकारी

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज सर्किट हाउस के पास निर्मित होने वाले टुरिज्म फैसल्टी सेन्टर एवं पर्यटन कार्यालय हेतु चिन्हित स्थल का जायजा लिये इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी से पर्यटन कार्यालय एवं टूरिज्म फैसल्टी सेन्टर निर्माण हेतु आवंटित धनराशि एवं कक्षों के निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो पर्यटन अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन मंजिला टूरिज्म फैसिल्टी सेन्टर का निर्माण कार्य कराया जायेगा। निर्माण कार्य सम्बन्धित एजेन्सी द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष चन्द्र यादव उपस्थित रहे और निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेे।

सदर विधायक ने किया 5 करोड़ से अधिक लागत से विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *