उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधित गड़बड़ घोटाले का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया

मीडिया हाऊस 25ता.उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधित गड़बड़ घोटाले का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. जनरल वर्ग के अचयनित अभ्यर्थी विनय पांडेय और शिवम पांडेय ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. इससे पहले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कैविएट दाखिल की थी.
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बीते दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट को रद्द कर दिया. इसके बाद शिक्षक सड़कों पर आ गए. प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. इन सब के बीच अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.








