प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यान्वयन को मंजूरी दी गयी है।

Media House सोनभद्र-परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आर0एस0 मौर्या ने अवगत कराया है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2 करोड़ अतिरिक्त घरों के लिए वित्तीय वर्श 2024-25 से 2028-29 तक 5 और वर्षों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यान्वयन को मंजूरी दी गयी है। आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आगामी चरण वर्ष-2024-25 से 2028-29 के क्रियान्वयन हेतु की जाने वाली कार्यवाही हेतु बैठक 27 अगस्त,2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आगामी चरण (वर्ष-2024-25 से 2028-29) के क्रियान्वयन हेतु की जाने वाली कार्यवाही, पात्रता/अपात्रता के नये मानक एवं पात्रता सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़ने जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आगामी चरण में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी आमजन को दिये जाने के लिए शासन के निर्देश है।

श्री श्रीधर नरसिम्हा शास्त्री, अध्यक्ष एवं यूनिट हेड, आदित्य बिर्ला केमिकल्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रेणुकूट) द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में सफल सत्र का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *