बोकारो की सबसे बड़ी डांडिया नाइट 7 अक्टूबर को, हास्य अभिनेता राॅकी शर्मा, सारेगामा की तान्या मुखर्जी,और आशुतोष अपने सुर से बिखेरेंगे अपना जलवा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : डांडिया महोत्सव सीजन वन बोकारो की सबसे बड़ी डांडिया नाइट अपने हास्य कला से चर्चित अभिनेता एवं इंफ्ल्यूएंसर रॉकी शर्मा एवं हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ के आशुतोष अपने सुर से बिखेरेंगे अपना जलवा। साथ ही सा रे गा मा पा की तान्या मुखर्जी, डीजे शिवी एवं डीजे नीतेश लगाने वाले है बॉलीवुड तड़का। यह भव्य आयोजन, जिसे बोकारो की सबसे बड़ी डांडिया नाइट के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, नवरात्रि के अवसर पर पारंपरिक संगीत, नृत्य और उत्सव के रंगों से भरा हुआ होगा। इस आयोजन का उद्देश्य पूरे समुदाय को एक साथ लाना और डांडिया रास और गरबा के माध्यम से एक शानदार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का आयोजन 7अक्तूबर को वेस्टर्न फ़ार्म्स बोकारो में किया जाएगा और यह संध्या 6 बजे से शुरू होगा। पूरी रात पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य के साथ-साथ लाइव डीजे म्यूजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खाने-पीने के स्टॉल भी होंगे। 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने टाइटल स्पॉन्सर के रूप में इस आयोजन का नेतृत्व किया है, जबकि चिकेन माफिया और दुर्गा आई ए एस एकेडमी ने इसे पावर्ड बाय के रूप में सहयोग दिया है। इसके अलावा, स्कोडा सिंगानिया, खूबसूरत ,इन टू क्लब्, पारसमणि एथनिक्स और विन्कोस कैपेसिटर्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने को-पावर्ड पार्टनर के रूप में इस आयोजन को समर्थन दिया है। श्रीराम सेल्स, एस लॉन्च सलोन, क्रिएटिव द कॉमर्स कैंपस, सीवीएस कैफे, कोज़ी स्वीट्स, ऋषभ ज्वेल्स , ओढ़नी, स्मार्ट स्कूल जूनियर, होटल रिलायंस,निधि एलईड और अन्य सहायक प्रायोजकों ने भी इस महोत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया है। यह बातें प्रेस को सम्बोधित करते हुए विशाल अग्रवाल ने कहा। बोकारो में डांडिया महोत्सव सीजन वन के शुभारंभ की घोषणा के लिए नया मोंड के वेस्टर्न फ़ार्म्स में आयोजको द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम इस वर्ष बोकारो की सबसे बड़ी डांडिया नाइट आयोजित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह समुदाय को एक साथ लाने और नवरात्रि के पारंपरिक उत्साह को मनाने का एक सुनहरा अवसर है। हमारे प्रायोजकों के समर्थन से यह आयोजन सफल और यादगार बनेगा।”डांडिया महोत्सव सीजन 1 को लेकर पूरे शहर में उत्साह बढ़ रहा है, और यह कार्यक्रम निश्चित रूप से बोकारो के लोगों के लिए एक शानदार सांस्कृतिक अनुभव होगा। अधिक जानकारी और टिकट के लिए प्रज्ञा वेंचर्स के टीम से संपर्क करें।

झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *