तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत सैमफोर्ड अकेडमी जरीडीह में सेमिनार का हुआ आयोजन : जिला परामर्शी

तम्बाकू के साथ साथ गुल के उपयोग से भी होता है मुंह का कैंसर,तम्बाकू छोडने के लिये तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र में करें सम्पर्क
तम्बाकू मनुष्य के शरीर में 4000 से अधिक बीमारियां कर सकती है पैदा
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : सैमफोर्ड इन्टरनेशनल एकेडमी जरीडीह बोकारो में तम्बाकू के दुष्परिणाम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के निदेशक अरूण कुमार व प्राचार्य नीलम तिवारी के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मो0 असलम जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के द्वारा सभी बच्चों को तम्बाकू के दुष्परिणाम, तम्बाकू में पाये जाने वाले जहरीले तत्व, तम्बाकू प्रयोग से स्वास्थ्य पर दीर्घ अवधी परिणाम, नशा मुक्ति केन्द्र व तम्बाकू छोडने के उपाय, तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कैसे किया जाये और इसमें बच्चों की क्या जवाबदेही है इसके बारे में बताया विस्तृत जानकारी दी गई। जिला परामर्शी मो0 असलम द्वारा बताया गया कि पूरे भारत में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें तम्बाकू के लत से युवाओं को बचाने और जनजागरूकता हेतु स्कूल, ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। इसी क्रम में Samford International Academy Jaridih में आज शपथ कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान, स्पीच, तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति आडियो विडियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को बताया गया कि GYTS 2019 के सर्वे के अनुसार झारखण्ड में 5.1 प्रतिशत बच्चे 13 से 15 आयुवर्ग में ही तम्बाकू का सेवन करना शुरू करते है जो आगे चल कर यही बच्चे अपने साथियों को तम्बाकू उपयोग करने हेतु प्रेरित करते हैं। इसी पर निगरानी हेतु भारत सरकार द्वारा टाफी गाईडलाईन का अनुपालन सभी विद्यालय में सख्ती से लागू करने हेतु आदेशित किया गया है जिसका अनुपालन बोकारो जिला में किया जा रहा है।
जिला परामर्शी ने बताया कि कम आयु में निकोटीन का लत लगना शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है तम्बाकू मनुष्य के शरीर में 4000 से अधिक बीमारियां पैदा कर सकती है। जैसे हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, फेफडे का कैंसर, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, दांत खराब होना, बाल का गिरना, मोतियाबिन्द, अस्थमा, आदि है। बच्चों को तम्बाकू छोडने हेतु तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र व उसमें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही तम्बाकू छोडने हेतु टाल फ्री नं0 1800-11-2356 को भी साझा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में स्कूल के प्राचार्या नीलम तिवारी ने बताया कि स्कूल ने टाफी गाईडलाईन के सार प्रावधानों का अनुपालन कर लिया है और उन्हों ने अपने स्कूल के अलावा अन्य स्कूल के प्राचार्य से अनुरोध किया गया कि आप सभी लोग भी अपने स्कूल में टाफी का अनुपालन कराये और स्कूल को तम्बाकू मुक्त घोषित करें ।
कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक अरूण कुमार, प्राचार्या नीलम तिवारी साथ ही अन्य शिक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला परामर्शी मो0 असलम तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, सोशल वर्कर छोटेलाल दास, विद्यालय के अन्य स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।










