विधि-व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल बेहद जरूरी : सरवणन एम.जिम्मेवारी के साथ गुणवतापूर्ण तरीके से करें कार्य।

बेतिया मीडिया हाऊस 17ता.संवाददाता।* सरवणन एम., आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। कार्य योजना, थानावार तामिला हेतु लंबित गैर जमानतीय वारंटों के निष्पादन हेतु की गई तैयारी, सीसीए, 2023 के तहत भू-माफिया, बालू माफिया, शाराब माफिया, मद्य निषेध के संगठित गिरोहों एवं गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियों एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध भेजे गये प्रस्ताव, हर्ष फायरिंग एवं पुलिस बलों पर हमला, बैंक डकैती, फिरौती हेतु अपहरण, अपहरण, बलात्कार आदि मामलों से संबंधित अनुसंधान एवं न्यायालय द्वारा सजा दिलाने हेतु तैयार की गई विशेष अभियान की स्थिति, भूमि विवाद समाधान हेतु आयोजित शनिवारीय बैठक में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति, अंचलवार एवं थानवार बैठक की विवरणी एवं इस बैठक में कृत कार्रवाई का परिणाम, साइबर क्राइम के तहत दर्ज प्राथमिकी पर की गई कार्रवाई की स्थिति, सोशल मीडिया के आउटरीच पर की गई कार्रवाई, गृह रक्षकों के नामांकन की स्थिति, निलाम पत्र वाद सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर द्वारा की गयी।
सरवणन एम., आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी से कहा कि विधि-व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल बेहद जरूरी है। जिम्मेवारी के साथ गुणवतापूर्ण तरीके से कार्य को करें। दायित्व और कार्यों को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करायें ताकि उसका जनहित में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के कार्य करने का तरीका ऐसा होना चाहिए कि उनका काम स्पष्ट रूप से दिखाई दे। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का यूज कर कार्य की गति को बढ़ायी जा सकती है, इससे ट्रांसपेरेन्सी भी बढ़ेगी।अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास हेतु जमीन चयन को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि मिशन मोड में आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास हेतु जमीन को चिन्हित कर लिया जाय। इसके साथ ही भूमिहीन थानों के लिए भी शीघ्र ही भूमि की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाय। भूमि चयन को लेकर निर्देश दिया गया कि लोकेशन मानक के अनुरूप होना चाहिए। *उन्होंने जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार की उपलब्धियों आदि से संबंधित प्रतिदिन पांच खबरें मीडिया को उपलब्ध करायी जाय। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रचारित एवं प्रसारित कराया जाय। इसके साथ ही नकारात्मक ख़बर को भी जांच कराते हुए खंडन किया जाय।* उन्होंने सप्ताह में कम से कम दो दिन सभी स्तर के पदाधिकारियों को राजस्व न्यायालय संचालित करते हुए गुणवत्ता निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही नीलाम पत्र वादों का भी नियमित तरीके से कोर्ट करते हुए राजस्व की वसूली करने का निर्देश दिया गया। जिन मामलों में नीलाम पत्र देहिंदा उपस्थित नहीं हो रहे हैं या राशि जमा नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध बॉडी वारंट जारी करने और पेपर में इश्तेहार जारी करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में निर्धारित प्राथमिकताओं से सभी संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन हेतु प्रतिदिन कम से कम दो विभाग के पदाधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की जा रही है। सभी विभागों के साथ पाक्षिक रूप से समन्वय बैठक एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है। निर्धारित दिवस को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण करते हुए योजनाओं का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि सीसीए, 2023 के तहत भू-माफिया, बालू माफिया, शराब माफिया, मद्य निषेध के संगठित गिरोहों एवं गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियों एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिला में क्राइम कंट्रोल के बारे में पुलिस अधीक्षक, बेतिया एवं बगहा ने बताया कि अपराध अनुसंधान हेतु लंबित मामलों का अनुसंधान पूर्ण कर कुल-12516 कांडों में अनुसंधान पूर्ण करा लिया गया है। विचारण हेतु लंबित कांडों में पेपर आपूर्ति, अभियुक्तों की उपस्थिति एवं अभियोजन साक्ष्य हेतु लंबित मामलों में से कुल-1576 कांडों को निष्पादित करा दिया गया है। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण प्रक्षेत्र,
जयंतकांत, जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।








