जुगैल में श्री राम स्वयंवर कथा के दौरान दो आदिवासी कन्याओं का विवाह

कन्या विवाह के बाद भंडारे में भव्य भोज

कृपा शंकर पांडेय,जुगैल/ सोनभद्र जनपद के रेणुका नदी पार वनवासी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल में श्री राम कथा के पांचवे दिन‌ कथा वाचक पुज्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज महराज जी द्वारा श्री राम के स्वयंवर की‌ कथा में राजा जनक कि कहानी वर्णन करते हुए माता सीता श्री राम स्वयंवर की राम भक्तों को कथा सुनाते हुए, स्वयंवर कथा समाप्ति होने के बाद दो आदिवासी गरीब कन्याओं का ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव द्वारा दो कन्याओं का श्री राम,सीता,लक्ष्मण, उर्मिला बनाकर शुभ विवाह कराया गया। और श्री राम कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण दिखे।इस अवसर पर रहे ।पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे,युवा मोर्चा जिला अध्यक्षविशाल पांडेय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल संजीव त्रिपाठी, बीपी आरडी स्कूल जुगैल प्रबंधक व्यास मुनि पाण्डेय इस कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद तिवारी सहयोग में रहे ।कालीचरण,अशोक सिंह,अशोक तिवारी,सोनू सिंह गौड,शिव गुलाब,सुरेंद्र पनिका,गुलाब सिंह,जय मंगल सिंह गौड,रवि यादव,नंदलालकेसरी,रामप्रसाद,राजेश यादव,तुलसीदास कनौजिया,आदि हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

थाना क्षेत्रों में योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी, महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *