जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने सलखन फासिल्स पार्क का किये औचक निरीक्षण

सलखन फासिल्स पार्क को सौंदरीकरण कर पर्यटको के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने पर पहल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह,जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आज फासिल्स पार्क सलखन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमूल्य धरोहर के रूप में फासिल्स पार्क को संरक्षित करने, पर्यटन के दृष्टि से पर्यटको के लिए बेहतर ढंग से विकसित करके पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बन सकें, इसके लिए बेहतर तरीके से कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया की फासिल्स पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गयी है, जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने हेतु दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध, गेट का निर्माण आदि कार्य कराये जाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है। फासिल्स पार्क के प्रचार-प्रसार करने हेतु छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाये जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के ईतिहास को जान सकेगें और उसे देखने हेतु जनपद में आयें।

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *