संपूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश दे रहा महाकुंभ – केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी महाकुंभ नगर- महाकुंभ 2025, जो भारत की आस्था, एकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, आज विश्वभर में समानता और समरसता का संदेश दे रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद दोनों मंत्री महाकुंभ नगर पहुंचे, जहां त्रिवेणी संगम के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा आयोजित मोरारी बापू की श्रीराम कथा में भाग लिया। राज्यमंत्री मेघवाल ने इस अवसर पर वैदिक अनुष्ठान में आहुति देकर भारतीय संस्कृति की जीवंतता का अनुभव किया।

पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए मंत्रीगण वीआईपी घाट पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के साथ संगम में स्नान किया। इस दौरान मंत्री नंदी ने उनका मार्गदर्शन करते हुए संगम स्नान की विधि को विशेष बना दिया। स्नान के उपरांत विदेशी पक्षियों को दाना खिलाते हुए उन्होंने प्रकृति और मानवता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाकुंभ अनंतकाल से आस्था, आध्यात्म और समरसता का संगम रहा है। यह न केवल भारत का, बल्कि संपूर्ण विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन चुका है। महाकुंभ 2025 से विश्वभर को समानता और समरसता का अमूल्य संदेश जा रहा है।महाकुंभ की अलौकिकता और इसकी दिव्यता ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। संगम तट पर मंत्रोच्चार, वैदिक अनुष्ठान और भारतीय संस्कृति की भव्यता ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

ज्वलंत समस्याओ को लेकर राष्ट्रीय लोकदल हुआ मुखर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *