गोमिया डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने का कार्य किया हूं : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया :गोमिया डिग्री कॉलेज में पेयजलापूर्ति के लिए डीएमएफटी मद से लगभग 3 करोड़ की लागत से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मध् निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। मंत्री का स्वागत कॉलेज के अध्यनरत विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। यहां पेयजल संयंत्र के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, व्याख्याता व शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने मंत्री को गुलदस्ते भेंट कर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गोमिया में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए वर्ष 2016 में विधानसभा में मामला उठाया था। वर्ष 2017 में स्वीकृत हुआ और वर्ष 2018 में कॉलेज का निर्माण कार्य चालू हो गया। इस कॉलेज को मैंने निर्माण कराने का कार्य किया है तो इसे सजाने और संवारने का भी कार्य करूंगा। कहा की कॉलेज की प्राचार्य द्वारा यहां पेयजल की समस्या से अवगत कराने के बाद तुरंत पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोगों के शैक्षणिक व्यवस्था में उत्पन्न समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। यह कॉलेज राज्य सरकार की संपत्ति है इसे आप सभी अनुशासन का अनुपालन करते हुए सुरक्षित रखें। आप सभी विद्यार्थी अपने मां-बाप के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़े। उनके उम्मीदो पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण होने में तीन-चार माह का समय लगेगा तब तक कॉलेज परिसर में तत्काल पेयजलापूर्ति के लिए एक डीप बोरिंग कराया जाएगा। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य ने कहा कि गोमिया डिग्री कॉलेज के निर्माण हुए डेढ़ वर्ष हो रहे हैं। अभी तक यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई थी। मंत्री योगेंद्र प्रसाद को इस समस्या से अवगत कराए जाने के बाद उन्होंने तत्परता के साथ कॉलेज में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की दिशा में सराहनीय कार्य किए हैं। कहा कि योगेंद्र प्रसाद के कुशल नेतृत्व से क्षेत्र सहित कॉलेज का समुचित विकास होगा। उन्होंने सत्तारुढ राज्य सरकार को आभार प्रकट करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने हम लोगों का पेंशन स्कीम पुन: चालू करने का कार्य किए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रामप्रवेश राम, कनीय अभियंता रोहित मंडल, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष लूदू मांझी, मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, घनश्याम महतो, हेमू यादव, गणेश यादव, मो0 असलम, मो0 नसीम, ललन केवट समेत कॉलेज के प्रोफेसर मनोहर मांझी, नितिन,पंकज, रोशन, स्नेहा, सुलभा, गीता, अजयदेव, अमित, डॉ रमाशंकर शिक्षकेत्तर कर्मचारी विमल प्रसाद, अभिषेक आदि मौजूद थे।










