निराशा जनक और जन विरोधी है बजट- लवली गुप्ता

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पांकी-हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम बजट अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने बताया कि हेमंत सरकार का बजट बहुत ही निराशाजनक और जनविरोधी है। बजट में सरकार ने बड़े-बड़े वादे तो किए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत को देखते हुए यह बजट पूरी तरह से खोखला और दिशाहीन नजर आता है।
गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं। बेरोजगारी झारखंड का एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन इस बजट में युवाओं के लिए कोई ठोस रोजगार नीति नहीं बनाई गई। शिक्षित युवा पहले ही नौकरी के अभाव में परेशान हैं, यह बजट उनकी समस्याओं को दूर करने में विफल साबित होगा। मंईयां सम्मान योजना के लिए अपर्याप्त राशि आवंटित की गई है। राज्य सरकार की मंशा मंईयां सम्मान योजना को बंद करने की है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










