आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जन चौपाल लगाकर सुनी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-आयुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी ने आज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जीवन प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणां की मूलभूत समस्याओं को बड़े ही सरल भाव से सुना। इस दौरान मण्डलायुक्त ने ग्राम प्रधान व ग्राम वासिसयों से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को दी जा रही लाभों की बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाये, जिससे कि वो जागरूक होने के साथ ही पात्रता के आधार पर लाभान्वित हो सकें। इस मौके पर उन्होंने जीरो पावरटी के लोगों जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं या जिन्हें अब तक केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, की समीक्षा भी की और उन्होंने कहा कि जीरो पावरटी के सर्वे कार्य में लगे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाये।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों के निर्देशित किया कि जीरो पावरटी के कार्य में शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जिस किसी स्तर पर कमी पायी जायेगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान उन्होंने कलस्टर आवासों की स्थिति का भी जायजा सम्बन्धित अधिकारियों से ली। आयोजित जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की उपस्थिति में मण्डलायुक्त नेकहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को हर हाल में दिया दिया जाये। जन चौपाल के दौरान उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा अभी तक पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने में शिथिलता बरती गयी है, वह तत्काल समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में लापरवाही पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, सी0डी0पी0ओ0 दुद्धी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण वाटिका का निर्माण न किये जाने पर और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण न किये जाने पर मण्डलायुक्त ने सी0डी0पी0ओ0 दुद्धी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें।

डाला की प्रथम नगर पंचायत अध्यक्षा बनी फूलवंती कुमारी

जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराया जाना है, इसके लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही इस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकें। जब तक जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तब तक टैंकर के माध्यम से लोगों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इस क्षेत्र में हमेशा शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जल जीवन मिशन की योजना को सक्रिय व चालू कराया जायेगा, जिससे यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलता रहें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) रोहित यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अधिशसी अभियन्ता जल निगम सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *