आयुक्त विन्ध्यालच ने आदर्श कोतवाली राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किये निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-आयुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी ने आदर्श कोतवाली राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कोतवाली परिसर का जायजा लिया और साफ-सफाई के निर्देश दियें। इस मौके पर उन्होंने थानाध्यक्ष कक्ष, रिजर्ब बैरक, आरओ प्लांट/शुद्ध पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था, थाना-सुरक्षा की व्यवस्था, कम्प्यूटर कक्ष, थाना दफ्तर, थाना समाधान दिवस कक्ष के साथ ही भूमि विवाद रजिस्टर, थाना समाधान रजिस्टर, जन समस्या रजिस्टर, रजिस्टर नं0-4, असलहा रजिस्टर, गैंगेस्टर रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, दुराचारियों के सूची का परीक्षण किये। मण्डलायुक्त ने मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी चारू द्विदेवी, थानाध्यक्ष राबर्ट्सगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शस्त्र रजिस्टर का मिलान कलेक्ट्रेट के शस्त्र कार्यालय से कराया लिया जाये, भूमि सम्बन्धित विवादों का निस्तारण गंभीरता के साथ से किया जाये, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम बनाकर भूमि सम्बन्धी विवादों का निस्तारण कराया जाये, ताकि विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाये।इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)  सहदेव कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष राबर्ट्सगंज, ओ0एस0डी0 कमिश्नर राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

राजकीय पशु पालन विभाग चोपन के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क पशु टीकाकरण, ईलाज एवं जागरुकता कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *