गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

संजय गुप्ता मीडिया हाउस दुद्धी सोनभद्र-विकासखंड अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में प्रज्ञा मण्डल नगवा द्वारा आयोजित दिनांक 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में प्रथम दिवस दिनांक 2 अप्रैल 2025 की भव्य 251 पीतांबर रंग से सुसज्जित मंगल कलश यात्रा में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त जीत सिंह खरवार व शक्ति स्वरूपा माताओं – बहनों, देवतुल्य भाई सैकड़ो की संख्या में गांधी मैदान पर प्रातः 24 कुंडी गायत्री महायज्ञशाला पहुँचे। भव्य अमृत कलश यात्रा में अक्षत, पुष्प, रोली व आम का पल्लव के सानिध्य में ” आओ आओ सुहागन नार कलश सिर धारण करो ” गीत गाते हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे जब सुधरेगा आदि 21वीं सदी उज्जवल भविष्य की परिकल्पना के साथ नगवा के गाँधी मैदान से जीवनदायनी कनहर नदी के तट पर वैदिक मंत्रोचरण के बीच कलश में देवी देवताओं के आह्वान से अभिसिंचित जल सिर पर धारण कर गांव में भ्रमण शंख नाद के बीच पूर्व क्रय विक्रय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, नगवा सुराजी स्थल संस्थापक महेशानंद भाई, पूर्व भाजपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार अग्रहरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,दीपक कुमार,जिला ट्रस्ट्री शिव शंकर कुशवाहा तहसील समन्वयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्लॉक समन्यवयक पन्नालाल कुशवाहा, प्रज्ञा मंडल नगवा अध्यक्ष शिवकुमार, प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष उमेश जायसवाल,प्रज्ञामण्डल सागोबांध अध्यक्ष डॉ राम नाथ प्रजापति, गायत्री परिजन हुलास प्रसाद यादव, प्रेम चन्द्र गुप्ता,महेश कुमार, जगत नारायण यादव,राजमनि देवी,डॉक्टर उमाशंकर प्रजापति, गणेश लाल, बसंत कुमार अजीत कुमार आयोजक मंडल समिति अध्यक्ष मोहन सिंह, सचिन हरिकिशन खरवार,राम रूप,धर्मजीत,विक्रम,शिव कुमार आदि पदाधिकारी सहित सैकड़ो लोग सनातन की अविरल आस्था के साथ मौजूद रहे। ततपश्चात व्यास पीठ पर पहुँचे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की टोली नायक खेमचंद विशाल व्यास , सहायक विकास ब्रह्म भट्ट, गायक देवी प्रसाद, वादक शिवम वानप्रस्ती,चालक मृणाल पाल का आयोजन मंडल द्वारा रोली का तिलक लगा अक्षत पुष्प वर्षा कर अतिथ्य सत्कार किया गया। व्यास पीठ द्वारा कलश धारण करने वाली पूज्य देवी स्वरूपा मातृ शक्ति का वंदन अभिनंदन उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। रात्रि 6 बजें प्रवचन का अमृत रसपान होगा।

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 5 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, 3 जोड़ा पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *